1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या भूमि विवाद: कल सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

अयोध्या भूमि विवाद: कल सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2019 09:20 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 10:25 pm IST

अयोध्या के राम जन्मभूमि -बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट शनिवार को अपना फैसला सुनाएगा। राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर फैसले से पहले पूरे देश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

अयोध्या भूमि विवाद:...- India TV Hindi
अयोध्या भूमि विवाद: शनिवार को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट Image Source : PTI

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में शनिवार को फैसला सुनायेगा। प्रधान न्यायासधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ , न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे यह फैसला सुनायेगी। संविधान पीठ ने 16 अक्ट्रबर को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। पीठ ने छह अगस्त से लगातार 40 दिन इस मामले में सुनवाई की। 

9 से 11 नवंबर तक यूपी के स्कूल-कॉलेज बंद

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर यूपी सरकार ने 9 से 11 नवंबर तक सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षा संस्थानों, ट्रेनिंग सेंटर्स को बंद रखने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लखनऊ में आज फ्लैग मार्च किया गया।

योगी ने की अपील, इसे जीत-हार से जोड़ कर ना देखा जाए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण के सम्बन्ध में दिए जाने वाले सम्भावित फैसले के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से अपील की है कि आने वाले फैसले को जीत-हार के साथ जोड़कर न देखा जाए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में शान्तिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण को हर हाल में बनाए रखें। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन सभी की सुरक्षा व प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। कोई भी व्यक्ति यदि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत