1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा पर सवाल उठाने वालों को संघ का जवाब, राम मंदिर निर्माण सरकार की सांस्कृतिक जिम्मेदारी

पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा पर सवाल उठाने वालों को संघ का जवाब, राम मंदिर निर्माण सरकार की सांस्कृतिक जिम्मेदारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 06:46 pm IST

आरएसएस के दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि सरकार का राम मंदिर से सिर्फ कानूनी संबंध या प्रशासनिक संबंध ही नहीं है, बल्कि जनता का प्रतिनिधि होने के नाते सरकार का सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, राम मंदिर के निर्माण की सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी सरकार की है।

Ram Mandir Bhoomi Pujan RSS on PM Modi participation । पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा पर सवाल उठाने वाल- India TV Hindi
पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा पर सवाल उठाने वालों को संघ का जवाब, राम मंदिर निर्माण सरकार की सांस्कृतिक जिम्मेदारी Image Source : PTI

नई दिल्ली. अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसको लेकर कई राजनैतिक दल के लोगों ने आपत्ति जताई है। अब आरएसएस की तरफ से भी आपत्ति जताने वालों पर पलटवार किया गया है।

आरएसएस के दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि सरकार का राम मंदिर से सिर्फ कानूनी संबंध या प्रशासनिक संबंध ही नहीं है, बल्कि जनता का प्रतिनिधि होने के नाते सरकार का सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, राम मंदिर के निर्माण की सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी सरकार की है।

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सिर्फ एक धार्मिक मामला नहीं है, यह भारत की समृद्ध संस्कृति से जुड़ा है। जो लोग इसके निर्माण का विरोध अक्सर करते हैं, वो इसके लिए धर्मनिरपेक्षता का बहाना लेते हैं और इसके बारे में कुछ नहीं जानते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।