1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साल के आखिर तक हल हो जाएगा हल राममंदिर मुद्दा : स्वामी

साल के आखिर तक हल हो जाएगा हल राममंदिर मुद्दा : स्वामी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2016 10:39 pm IST,  Updated : Jan 17, 2016 10:39 pm IST

वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि अयोध्या में विवादित स्थान पर राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा इस साल के आखिर तक हल हो जाएगा और वह इस मामले पर मुस्लिम नेताओं से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे।

swami- India TV Hindi
swami

नासिक: वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने  दावा किया कि अयोध्या में विवादित स्थान पर राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा इस साल के आखिर तक हल हो जाएगा और वह इस मामले पर मुस्लिम नेताओं से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे। स्वामी यहां सार्वजनिक वाचनालय की 175 वीं वर्षगांठ पर एक व्याख्यान दे रहे थे। सन् 1840 में इस पुस्तकालय की शुरूआत हुई थी।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा 2016 के आखिर तक हल हो जाएगा और मैं वक्फ बोर्ड तथा असादुद्दीन ओवैसी समेत मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को इस मुद्दे को समझाने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से बातचीत करूंगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों की नमाज के लिए मस्जिद कहीं भी स्थानांतरित की जा सकती है और इतिहास के अनुसार यह साबित हो गया हे कि पहले अयोध्या में राममंदिर था।

अपने भाषण में स्वामी ने दिवंगत प्रधानमंत्रियों- जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाना बनाया।जब उनसे इस माह की शुरूआत में पंजाब के पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमें पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए।

वैसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान नीति का समर्थन किया और उसे उपयुक्त बताया। स्वामी ने मालदा हिंसा केा लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इस मुद्दे पर उन्हें पत्र लिखकर उनसे सफाई मांगनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत