1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: रामगढ़ जिले में रामनवमी जुलूस में झड़प, दो पुलिस अधिकारियों समेत 12 घायल

झारखंड: रामगढ़ जिले में रामनवमी जुलूस में झड़प, दो पुलिस अधिकारियों समेत 12 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2019 07:23 am IST,  Updated : Apr 14, 2019 07:24 am IST

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले के सिलनी गांव में शनिवार को रामनवमी के जुलूस पर दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा पत्थरबाजी के बाद हुए झड़प में एक अंचल अधिकारी (सीओ) एवं एक सहायक पुलिस निरीक्षक समेत 12 लोग घायल हो गए।

Ram Navami- India TV Hindi
Ram Navami Image Source : PTI

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले के सिलनी गांव में शनिवार को रामनवमी के जुलूस पर दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा पत्थरबाजी के बाद हुए झड़प में एक अंचल अधिकारी (सीओ) एवं एक सहायक पुलिस निरीक्षक समेत 12 लोग घायल हो गए। हालांकि, बाद में हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया। 

रामगढ़ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि शनिवार शाम जब रामनवमी का जुलूस सिलनी गांव से होकर गुजर रहा था उसी समय दूसरे संप्रदाय के लोगों ने यह सोचकर कि जुलूस में शामिल लोग अपना रास्ता बदल रहे हैं उन पर पथराव शुरू कर दिया जबकि जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर ही था। इसके कारण दोनों पक्षों में झड़प हो गयी जिसमें 12 लोग घायल हो गये। 

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी में सीओ किरण सोरेन और सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण सिंह समेत 12 लोग घायल हो गये जिन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और वहां स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। ​रामनवमी के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर आदि शहरों में बड़े उत्साह से जुलूस निकाला जाता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत