1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूरी तरह स्वस्थ हैं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, ट्वीट करके दी जानकारी

पूरी तरह स्वस्थ हैं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, ट्वीट करके दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2019 06:27 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 08:10 pm IST

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और साथ में खांसी भी थी

Ram Vilas Paswan admitted at Escort Hospital in Delhi - India TV Hindi
Ram Vilas Paswan admitted at Escort Hospital in Delhi 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और रेग्युलर चेकअप के लिए अस्पताल में गए थे, रामविलास पासवान ने ट्वीट करके अपने स्वास्थ की जानकारी दी है। रामविलास पासवान को सोमवार सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और साथ में खांसी भी थी, इसके बाद उन्हें दिल्ली में स्थित एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती किया गया है, चेकअप के बाद डॉक्टरों ने तय किया है कि उन्हें अस्पताल में दाखिल रहना पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत