1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार सर्वाधिक 'बुद्धिजीवी विरोधी': रामचंद्र गुहा

मोदी सरकार सर्वाधिक 'बुद्धिजीवी विरोधी': रामचंद्र गुहा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2015 07:23 am IST,  Updated : Dec 06, 2015 07:23 am IST

प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि वह मानते हैं कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार देश की अबतक सबसे अधिक बुद्धिजीवी विरोधी है।

ramchandra- India TV Hindi
ramchandra

बेंगलुरू: प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि वह मानते हैं कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार देश की अबतक सबसे अधिक बुद्धिजीवी विरोधी है और विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों में उसकी नियुक्तियों से यह स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने यहां चौथे बेंगलुरू साहित्य उत्सव के पहले दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सामने आठ खतरे विषयक परिचर्चा में कहा, मैं मानता हूं कि समसामयिक भारत के इतिहास के छात्र के रूप में, जिसने पिछले 45 सालों में हर सरकार देखी हो, :मेरे हिसाब से: वर्तमान में दिल्ली में सत्तासीन सरकार अबतक की सबसे अधिक बुद्धिजीवी विरोधी है और यह नियुक्तियों से स्पष्ट हो जाता है।

गुहा ने कहा, पहलाज निहलानी और गजेंद्र चौहान की नियुक्तियों को देखिए। उनकी नियुक्तियां क्या दर्शाती हैं? यह विद्वानों, साहित्य एवं कला के प्रति पूर्ण अवमानना दर्शाती है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी धारणा की वजह से नहीं मानते हैं कि बुद्धिजीवी, लेखक और कलाकार समाज में कोई योगदान करते हैं और यह उनका अपना अनुभव है और यह बात नीचे तक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत