1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रमज़ान 18 जून से , ईद 18 जुलाई को

रमज़ान 18 जून से , ईद 18 जुलाई को

 Written By: IANS
 Published : Jun 12, 2015 09:32 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 10:23 am IST

लखनऊ: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. सैयद कल्बे सादिक के करीबी सूत्रों के मुताबिक, रमजान का पहला रोजा 18 जून को होगा और ईद 18 जुलाई

पहला रोजा 18 जून , ईद 18...- India TV Hindi
पहला रोजा 18 जून , ईद 18 जुलाई को

लखनऊ: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. सैयद कल्बे सादिक के करीबी सूत्रों के मुताबिक, रमजान का पहला रोजा 18 जून को होगा और ईद 18 जुलाई को होगी।

मौलाना सादिक इसकी आधिकारिक घोषणा रमजान शुरू होने के दो-तीन दिन पहले, यानी 15 या 16 जून को करेंगे।

गौरतलब है कि मौलाना सादिक हर वर्ष रमजान और ईद की तारीखों का ऐलान चांद निकलने से पहले ही करते हैं।

उनका कहना है कि विज्ञान के इस दौर में जब इंसान चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण की तारीख और समय पहले से बता देते हैं, तो रमजान व ईद का चांद निकलने की भी घोषणा पहले ही की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत