1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग से रेप के बाद मारी गोली, सूखे कुएं में फेंका

नाबालिग से रेप के बाद मारी गोली, सूखे कुएं में फेंका

 Written By: PTI
 Published : Dec 08, 2015 06:45 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 06:48 pm IST

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर बलात्कार के बाद उसे गोली मारकर एक सूखे कुएं में फेंक दिया गया। घटना के दो दिन बाद लड़की के मिलने पर

minor girl rape- India TV Hindi
minor girl rape

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर बलात्कार के बाद उसे गोली मारकर एक सूखे कुएं में फेंक दिया गया। घटना के दो दिन बाद लड़की के मिलने पर पुलिस ने इस अपराध में संदेहास्पद भूमिका को लेकर तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी में से एक गाजियाबाद का रहने वाला है जबकि अन्य दो ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। तीनों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि नाबालिग को कथित रूप से पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाका से अगवा किया गया था और करीब 13 दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया।

ग्रेटर नोएडा में एक कमरे में बंधक बनाकर रखी गई लड़की ने जब भागने की कोशिश की तब एक आरोपी ने उसे गोली मार दी और बाद में उसे गांव के एक सूखे कुएं में फेंक दिया। माना जाता है कि लड़की को 22 नवंबर को अगवा किया गया था और वह इनमें से एक आरोपी को जानती थी।

लड़की के लापता होने के बाद उसके परिवार वालों ने उत्तम नगर पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में गांव वालों ने लड़की को बचाया और उसके बयान को दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत