1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेप पीड़ित छह साल की बच्ची ने तोड़ा दम, कई दिन ICU में रखने के बावजूद नहीं बचा पाए डाक्टर

रेप पीड़ित छह साल की बच्ची ने तोड़ा दम, कई दिन ICU में रखने के बावजूद नहीं बचा पाए डाक्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2018 11:06 pm IST,  Updated : Apr 29, 2018 11:06 pm IST

बच्ची 21 अप्रैल को शाम में सालेपुर थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक स्कूल में गंभीर हालत में मिली थी। उसके सिर , चेहरे , गले और गुप्तांगों पर गहरे जख्म थे। 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

कटक: बलात्कार की शिकार छह वर्षीय बच्ची ने आठ दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करते हुए सोमवार को एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल की अधीक्षक श्यामा कानूनगो ने बताया कि आज शाम उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में उसका शव उसके परिवार को सौंपा जाएगा। यह लड़की 21 अप्रैल को शाम में सालेपुर थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक स्कूल में गंभीर हालत में मिली थी। उसके सिर , चेहरे , गले और गुप्तांगों पर गहरे जख्म थे। उसके अगले दिन गांव के ही 25 वर्षीय एक व्यक्ति को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पोक्सो के तहत बलात्कार एवं हत्या के प्रयास के आरोपों में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

सालेपुर के पुलिस निरीक्षक डी के मलिक ने कहा , ‘‘ चूंकि पीड़िता मर गयी है , हत्या के प्रयास आरोप को हत्या के आरोप में तब्दील कर दिया जाएगा। ’’ अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि वरिष्ठ डाक्टरों की सदस्यीय टीम उसका इलाज कर रही थी। वह आईसीयू में थी। जीवनरक्षक प्रणाली पर रखे जाने के बाद भी उसकी हालत नहीं सुधरी। घटना के दिन लड़की शाम को बिस्किट खरीदने के लिए एक दुकान पर गयी थी। जब वह नहीं लौटी तब परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरु किया। वह गांव के स्कूल में बेहोश मिली । वह निर्वस्त्र थी और उसके सिर एवं मुंह से खून निकल रहा था। जगन्नाथपुर गांव कटक से 30 किलोमीटर दूर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत