1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रविदास मंदिर मामला: गुरु रविदास जयंती समारोह समिति के सदस्य बेमियादी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे

रविदास मंदिर मामला: गुरु रविदास जयंती समारोह समिति के सदस्य बेमियादी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2019 11:11 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 11:11 pm IST

गुरु रविदास जयंती समारोह समिति के सदस्य दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में तोड़े गए संत रविदास मंदिर के स्थान पर फिर से मंदिर निर्माण के लिए दबाव बनाने के मकसद से 30 अगस्त से जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने जा रहे हैं।

Ravidas temple demolition: Activists to sit on indefinite...- India TV Hindi
Ravidas temple demolition: Activists to sit on indefinite dharna from August 30

नई दिल्ली | गुरु रविदास जयंती समारोह समिति के सदस्य दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में तोड़े गए संत रविदास मंदिर के स्थान पर फिर से मंदिर निर्माण के लिए दबाव बनाने के मकसद से 30 अगस्त से जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने जा रहे हैं। मंदिर पुनर्निर्माण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सुखदेव वाघमारे महाराज ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने 21 अगस्त को आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए 96 आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग भी की।

Related Stories

उन्होंने कहा, "हम तबतक के लिए धरने पर बैठने जा रहे हैं, जबतक कि भूमि वापस गुरु रविदास जयंती समारोह समिति को नहीं सौंप दी जाती और मंदिर का मूल स्थान पर पुनर्निर्माण नहीं हो जाता।" उन्होंने कहा, "हम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 96 लोगों को रिहा करने की भी मांग करते हैं। हम मानते हैं कि कुछ बाहरी लोगों ने 21 अगस्त को हंगामा किया था।"

उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को दलित प्रदर्शनकारी उस समय हिंसक हो गए थे, जब पुलिस ने उन्हें ध्वस्त मंदिर स्थल की ओर जाने से रोक दिया था। दिल्ली विकास प्राधिकारण ने 10 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, और प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने हिंसा के संबंध में 96 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत