1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Good News: हरियाणा में जल्द होगी 1,000 महिला पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

Good News: हरियाणा में जल्द होगी 1,000 महिला पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2017 10:49 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 10:50 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि राज्य सरकार ने 1,000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की थी और जल्द ही 1,000 और महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपनी बेटियों को पुलिस बल का हिस्सा बनने के लिये प्रोत्साहित करन

women police- India TV Hindi
women police

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि राज्य सरकार ने 1,000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की थी और जल्द ही 1,000 और महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपनी बेटियों को पुलिस बल का हिस्सा बनने के लिये प्रोत्साहित करने को कहा।

खट्टर ने यहां अपने आवास पर अंबाला जिला में नरेनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आयीं महिलाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि ये महिलाएं नरेनगढ़ सब डिविजन में महिला पुलिस थाना और बड़ागढ़ गांव में सरकारी कन्या कॉलेज के लिये मंजूरी देने को लेकर अपना आभार प्रकट करने आयी थीं।

दूसरी ओर हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आज कहा कि राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने के संबंध में गठित पैनल का मानना है कि सभी विभागों में सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ायी जानी जरूरी नहीं है।

उप समिति की अध्यक्षता करने वाले कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यह जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपना जवाब दाखिल करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत