1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद सम्भल में रेड अलर्ट

संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद सम्भल में रेड अलर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2015 02:35 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 02:35 pm IST

दिल्ली और ओडि़शा में गिरफ्तार किये गये अलकायदा के दो संदिग्ध सदस्यों में से एक के उत्तर प्रदेश के सम्भल के मूल निवासी होने की बात सामने आने पर जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

terrorist- India TV Hindi
terrorist

सम्भल: दिल्ली और ओडि़शा में गिरफ्तार किये गये अलकायदा के दो संदिग्ध सदस्यों में से एक के उत्तर प्रदेश के सम्भल के मूल निवासी होने की बात सामने आने पर जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने आज यहां बताया कि दिल्ली में गिरफ्तार किये गये अलकायदा के संदिग्ध सदस्य आसिफ का ताल्लुक सम्भल से होने के दावे के मद्देनजर जिले में सतर्कता बढ़ाते हुए कल रात रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले की तमाम फैक्टि्रयों और कारखानों में मजदूरों की पहचान कराने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही जिले की खुफिया इकाइयों को सतर्क कर मुख्य स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा होटलों तथा अतिथिगृहों में रहने वालों की जांच भी शुरू कर दी गयी है।

मालूम हो कि आसिफ (41) को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर से गिरफ्तार किया गया था। वह अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप इकाई :एक्यूआईएस: की भर्ती और प्रशिक्षण को संचालित करने वाले विंग का संस्थापक सदस्य और भारतीय प्रमुख :अमीर: है।

आसिफ जून 2013 में दो अन्य युवकों के साथ दिल्ली से ईरान के तेहरान गया था । वहां वह कासिम से मिला था जिसने उनके लिए ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के जाहिदान के लिए टिकटों की व्यवस्था की थी। वहां से वे ईरान पाकिस्तान सीमा की ओर गए और उन्होंने सीमा को पैदल पार किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत