1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना को घुसपैठियों पर लगाम लगाने के निर्देश

सेना को घुसपैठियों पर लगाम लगाने के निर्देश

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2015 08:11 pm IST,  Updated : May 21, 2015 08:30 pm IST

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि देश में घुसने वाले घुसपैठियों को रोकने के लिए सेना को निर्देश दिए गए हैं। समाचार चैनल 'आजतक' द्वारा आयोजित 'मंथन' सम्मेलन में रक्षामंत्री

सेना को घुसपैठियों पर...- India TV Hindi
सेना को घुसपैठियों पर लगाम लगाने के निर्देश

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि देश में घुसने वाले घुसपैठियों को रोकने के लिए सेना को निर्देश दिए गए हैं। समाचार चैनल 'आजतक' द्वारा आयोजित 'मंथन' सम्मेलन में रक्षामंत्री ने कहा, "मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि देश में घुसने की कोशिश करने वाले घुसपैठिए को रोका जाएगा।"

उन्होंने कहा, "बंदूक के साथ देश की सीमा में घुसने वाले आतंकवादी के साथ मानवीय आधार पर बर्ताव नहीं किया जा सकता।"

पर्रिकर ने कहा कि सेना को व्यापक क्षति नहीं होने और किसी भी भारतीय जवान की मौत न होने के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, "सावधानी बरती जाए कि किसी तरह की बड़ी क्षति न हो। नागरिकों पर इसका प्रभाव न पड़े।"

यह पूछे जाने पर कि पिछली सरकार के कार्यकाल की तुलना में वर्तमान सरकार में क्या बदलाव है, उन्होंने कहा, "सीमा पर मुस्तैदी बढ़ी है, खुफिया एजेंसियों में सुधार हुआ है।"

पर्रिकर ने कहा कि वह हर कीमत पर सेना के साथ खड़े रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत