1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर का नहीं हो रहा असर, इलाज के प्रोटोकॉल से हटाने पर विचार

कोरोना मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर का नहीं हो रहा असर, इलाज के प्रोटोकॉल से हटाने पर विचार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2021 10:12 am IST,  Updated : May 19, 2021 10:12 am IST

कोरोना महामारी के  इलाज के प्रोटोकॉल से प्लाज्मा थेरेपी को कुछ दिन पहले हटाने के बाद अब अब इस प्रोटोकॉल से एक अहम इंजेक्शन रेमडेसिविर (Remdesivir) को भी हटाने की संभावना है।

कोरोना मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर का नहीं हो रहा असर, इलाज के प्रोटोकॉल से हटाने पर विचार- India TV Hindi
कोरोना मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर का नहीं हो रहा असर, इलाज के प्रोटोकॉल से हटाने पर विचार Image Source : FILE

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के  इलाज के प्रोटोकॉल से प्लाज्मा थेरेपी को कुछ दिन पहले हटाने के बाद अब अब इस प्रोटोकॉल से एक अहम इंजेक्शन रेमडेसिविर (Remdesivir) को भी हटाने की संभावना है। सर गंगाराम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. डीएस राणा का कहना है कि रेमडेसिविर को कोरोना के इलाज प्रोटोकॉल से हटाने पर विचार किया जा रहा है क्योंकि कोरोना के इलाज में इस के असर के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। 

आप जानते हैं कि  कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की खबरें आई हैं। डॉ. राणा का कहना है कि प्लाज्मा थेरेपी में हम कोरोना से ठीक हो चुके शख्स से एंटीबॉडी लेकर किसी कोरोना संक्रमण से पीड़ित शख्स में ट्रांसफर करते हैं। लेकिन पिछले एक साल में हमने देखा कि प्लाज्मा देने के बाद भी कोरोना मरीज की हालत में कोई बदलाव नहीं होता है। दूसरी बात ये है कि प्लाज्मा आसानी से उपलब्ध भी नहीं है। डॉ. राणा ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत वैज्ञानिक आधार पर की गई थी लेकिन इसे अब प्रोटोकॉल से अलग तथ्यों के आधार पर किया गया है।

डॉ. राणा ने आगे कहा कि जहां तक कोरोना के इलाज की दवा की बात है तो ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे कहा जाए कि रेमडेसिविर काम करता है या उसका असर दिखता है। डॉ. राणा ने कहा कि जिन दवाइयों के असर नहीं दिख रहा है उसे प्रोटोकॉल से हटाना ही ठीक रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत