1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डीजल गाड़ियों से रोक हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई

डीजल गाड़ियों से रोक हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई

 Written By: IANS
 Published : Jan 04, 2016 04:29 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 04:30 pm IST

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में 2000 सीसी और उससे अधिक क्षमता की डीजल इंजन वाली गाड़ियों की बिक्री और पंजीकरण पर लगी रोक हटाने से संबंधित याचिका की सुनवाई मंगलवार को होगी। यह याचिका ऑटोमोबाइल

supreme court- India TV Hindi
supreme court

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में 2000 सीसी और उससे अधिक क्षमता की डीजल इंजन वाली गाड़ियों की बिक्री और पंजीकरण पर लगी रोक हटाने से संबंधित याचिका की सुनवाई मंगलवार को होगी। यह याचिका ऑटोमोबाइल निमार्ताओं ने दायर की है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को कहा कि इस मामले की सुनवाई मंगलवार को की जाएगी।

ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां महिंद्रा एंड महिंद्रा, मर्सीडीज और टोयोटा की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल और गोपाल सुब्रमण्यम अदालत में जिरह करेंगे। ये कंपनियां सुप्रीम कोर्ट से 16 दिसंबर 2015 को दिए गए उस आदेश में संशोधन का अनुरोध कर रही हैं, जिसमें 2000 सीसी और उससे ज्यादा की क्षमता वाली डीजल कारों की बिक्री और पंजीकरण पर रोक लगाई गई है।

अदालत ने सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंच जाने के कारण यह आदेश दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत