1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेस्क्यू ऑफरेशन: P305 से बचाए गए लोगों को लेकर मुंबई लौटा INS कोच्चि

रेस्क्यू ऑफरेशन: P305 से बचाए गए लोगों को लेकर मुंबई लौटा INS कोच्चि

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2021 12:52 pm IST,  Updated : May 19, 2021 12:54 pm IST

उन्होंने बताया, ‘‘समुद्र उफान पर है और हवा 90-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। समुद्र में नौ से दस मीटर ऊंची लहरें उठी रही हैं। ऐसे में तलाश एवं बचाव अभियान के लिहाज से परिस्थितियां कठिन हैं।’’

Rescue Operation INS Kochi P305 Mumbai रेस्क्यू ऑफरेशन: P305 से बचाए गए लोगों में से 125 को लेकर मुं- India TV Hindi
रेस्क्यू ऑफरेशन: P305 से बचाए गए लोगों में से 125 को लेकर मुंबई लौटा INS कोच्चि Image Source : ANI

मुंबई. नौसेना का युद्धपोत INS कोच्चि बजरे पी305 से बचाए गए लोगों में से 125 को लेकर बुधवार को मुंबई पहुंचा। यह बजरा चक्रवात ताउते में फंसने के कारण अरब सागर में डूब गया था। बजरे पर 273 लोग मौजूद थे जिसमें से नौसेना ने अब तक 184 लोगों को बचा लिया है। INS कोच्चि के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन सेक्विरा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमारा पोत पी305 से अब तक बचाए गए 184 लोगों में से 125 को लेकर लौटा है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘समुद्र उफान पर है और हवा 90-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। समुद्र में नौ से दस मीटर ऊंची लहरें उठी रही हैं। ऐसे में तलाश एवं बचाव अभियान के लिहाज से परिस्थितियां कठिन हैं।’’ बजरे पर मौजूद लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोच्चि मुंबई से सोमवार को रवाना हुआ था।

पी305 पर मौजूद लोगों में से 89 अब भी लापता

बजरे पी305 पर मौजूद लोगों में से 89 लोग अब भी लापता हैं। उल्लेखनीय है कि यह बजरा चक्रवात ताउते के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और डूब गया था। एक अधिकारी ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान अभी जारी है और लोगों को सुरक्षित तट तक लाने की उम्मीद हमने अब तक नहीं छोड़ी है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो अन्य बजरों तथा एक ऑयल रिग पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि ये बजरे चक्रवात ताउते के गुजरात तट से टकराने से कुछ घंटे पहले मुंबई के पास अरब सागर में फंस गए थे। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बुधवार सुबह तक, पी305 पर मौजूद 184 कर्मियों को बचा लिया गया है। आईएनएस तेग, आईएनएस बेतवा, आईएनएस ब्यास, पी81 विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।’’

नौसेना और तटरक्षक बल ने बजरे ‘जीएएल कन्स्ट्रक्टर’ में मौजूद 137 लोगों को मंगलवार तक बचा लिया था। अधिकारियों ने बताया कि बजरे एसएस-3 पर मौजूद 196 लोग और ऑयल रिग सागर भूषण पर मौजूद 101 लोग सुरक्षित हैं। ओएनजीसी तथा एससीआई के पोतों के जरिए इन्हें तट तक सुरक्षित लाया जा रहा है। बचाव एवं राहत कार्यों में मदद के लिए क्षेत्र में आईएनएस तलवार भी तैनात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत