1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा: चांदबाग, करावल नगर, जाफराबाद और मौजपुर में कर्फ्यू, दंगाइयों ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पर तेजाब फेंका

दिल्ली हिंसा: चांदबाग, करावल नगर, जाफराबाद और मौजपुर में कर्फ्यू, दंगाइयों ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पर तेजाब फेंका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 07:14 pm IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में दंगाईयों ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पर तेजाब फेंक दिया है जिस वजह से जवान के घायल होने की खबर है

Rioters in Delhi throws Acid on paramilitary personnel- India TV Hindi
Rioters in Delhi throws Acid on paramilitary personnel Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है, दंगाईयों अब सुरक्षाबलों पर भी खुलकर हमले करने लगे हैं, उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में दंगाईयों ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पर तेजाब फेंक दिया है जिस वजह से जवान के घायल होने की खबर है। जिस समय दिल्ली पुलिस यह दावा कर रही थी कि अधिकतर जगहों पर स्थिति को नियंत्रित किया जा चुका है उसी समय पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। 

खबर यह भी है कि हिंसा उत्तर पूर्वी दिल्ली से फैलकर धीरे-धीरे अब पूर्वी दिल्ली के दूसरे इलाकों की तरफ बढ़ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली की लक्ष्मीनगर मार्केट को सावधानी के तौर पर बंद करा दिया गया है, इसके अलावा खुरेजी और परवाना रोड मार्केट को भी बंद करवाए जाने की खबर है। 

दिल्ली में हो रही हिंसा के दौरान अबतक कुल 9 नागरिकों की मौत हो चुकी है और एक पुलिसकर्मी को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली पुलिस ने बताया कि अधिकतर जगहों पर स्थिति अब नियंत्रण में आ चुकी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और कुछ और को हिरासत में लिया जाना बाकी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ड्रोन की मदद से पुलिस निगरानी कर रही है और पुलिस को ऐसे भी सबूत मिले हैं कि कुछ जगहों पर घरों की छतों पर पत्थर मिले हैं। पुलिस ने बताया कि असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पहले पहले स्थिति को नियंत्रित करने की थी और अधिकतर जगहों पर अब स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत