1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरपोर्ट पर VVIP लोगों की सूची से मेरा नाम हटाएं: राबर्ट वाड्रा

एयरपोर्ट पर VVIP लोगों की सूची से मेरा नाम हटाएं: राबर्ट वाड्रा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2015 07:41 am IST,  Updated : Sep 15, 2015 07:45 am IST

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा ने सरकार से कहा कि उनका नाम उन VVIP लोगों की सूची से हटा दिया जाए जिनकी एयरपोर्ट पर तलाशी नहीं ली जाती। वाड्रा ने

एयरपोर्ट पर VVIP की सूची...- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर VVIP की सूची से मेरा नाम हटाएं: वाड्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा ने सरकार से कहा कि उनका नाम उन VVIP लोगों की सूची से हटा दिया जाए जिनकी एयरपोर्ट पर तलाशी नहीं ली जाती।

वाड्रा ने फेसबुक पर अपने स्टेटस में लिखा कि भारत के एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर जाने और VVIP सूची में अपने नाम पर सफेद टेप लगाने और शीर्ष पर अपना दस्तखत करने की योजना है। अभी जो स्थिति है उसके अनुसार जब वाड्रा किसी एसपीजी सुरक्षा वाले व्यक्ति के साथ सफर करते हैं तो एयरपोर्ट पर उनकी जामा तलाशी नहीं होती।

अगर VVIP लोगों की सूची से उनका नाम हटा दिया जाएगा तो किसी SPG सुरक्षा वाले व्यक्ति के साथ सफर करने पर भी हवाई अड्डों पर उनकी जामा तलाशी ली जाएगी। हवाई अड्डों पर वाड्रा की जामा तलाशी और चेकिंग का मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है।

गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में कहा था कि VVIP सूची से उनका नाम हटाने का उसका कोई इरादा नहीं है। पिछले हफ्ते भी वाड्रा ने एक बयान में सवाल किया था कि उनका नाम एयरपोर्ट पर VVIP सूची से क्यों नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताया था कि कहीं यह उनकी छवि खराब करने की कोई साजिश तो नहीं है।

उन्होंने तब कहा था कि मैं इस सूची से अपना नाम हटाने के लिए कई बार कह चुका हूं। मेरा व्यवहार ऐसा कहता है, लेकिन सरकार ने प्रत्यक्षत: मेरे प्रति खतरे की धारणा का जो विश्लेषण पेश किया है वह कथित रूप से कहता है कि इस सूची में मुझे रखने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत