
उपभोक्ताओं को उनके हर फोटो और वीडियो पर एक एकनॉलेजमेंट नंबर और यूनीक नंबर दिया जाएगा। अगर आपके द्वारा भेजी गई फोटो में यातायात नियम तोड़ने वाली गाड़ी का नंबर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है तो ट्रैफिक पुलिस हैडक्वार्टर में इसकी जांच की जाएगी। इसके एवज में आपको रिवार्ड प्वाइंट दिए जाएंगे साथ ही आपको ई-मेल के जरिए सूचित भी किया जाएगा। एक निश्चित नंबर इकट्ठा कर लेने के बाद यूजर इनाम का हकदार होगा। इसमें बंपर प्राइज और लकी ड्रा की भी व्यवस्था की गई है। एक व्यक्ति एक हफ्ते में 11 बार फोटो और वीडियो भेज सकता है।
फोटो और वीडियो भेजने पर कितने प्वाइंट मिलेंगे-
तरह तरह के यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए अलग अलग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। येलो लाइन पर पार्किंग करने पर दो और फुटपाथ पर पार्किंग करने पर एक प्वाइंट हासिल होगा। वहीं बाइक पर तीन लोगों को बिठाने पर 2 अंक दिए जाएंगे। वहीं खराब नंबर प्लेट, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, और रुकने के सिग्नल का उल्लंघन करने पर एक अंक दिया जाएगा।
मिलेंगे कैसे कैसे ईनाम-
25 से 100 अंक हासिल करने पर- फोटो और वीडियो भेजने वालों को डिनर कूपन, फिल्म के टिकट और फ्री मोबाइल टॉक टाइम दिया जाएगा।
200 अंक से ऊपर- अगर आप 200 के अधिक अंक हासिल कर लेते हैं तो आप बाइक, कार और विदेश यात्रा का ईनाम पाने के हकदार बन जाते हैं।