नई दिल्ली: एक मोबाइल एप के जरिए ट्रैफिक नियमों को दुरुस्त करने वाली दिल्ली पुलिस ने अपनी इस एप में अनोखा सुधार किया है। दिल्ली पुलिस की इस एंड्रायड एप में नया सुधार यह है कि अगर आप इस एप पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले की फोटो भेजेंगे तो इसके लिए आपको कुछ प्वाइंट्स मिलेंगे।
साथ ही दिल्ली पुलिस अधिक प्वाइंट्स बटोरने वालों को कार, बाइक और विदेश यात्रा पर भी भेजेगी। यानी अब आपको कार, बाइक और विदेश यात्रा के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों की फोटो साझा करनी होंगी। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ही ट्रैफिक सैनिसियल स्कीम लॉ़न्च की है।
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि ऐसा करने से दिल्ली में रहने वाले लोग सड़कों के सामान्य नियमों को मानने को प्रेरित होंगे। अब इस एप पर उपभोक्ता किसी भी ऐसे व्यक्ति का फोटो और वीडियो भेज सकेगा जिसने यातायात नियमों का उल्लंघन किया होगा। उपभोक्ता को फोट और वीडियो के साथ कुछ जानकारियां भी साझा करनी होंगी।
मसलन यातायात नियमों का उल्लंघन कहां और कितने बजे हुआ। जिन फोन में जीपीएस सिस्टम इंस्टॉल है उसमें फोटो खींचने के दौरान ही वक्त और तारीख एड हो जाती है, इसलिए उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। तो अगर आप भी यातायात नियमों से सच्चे प्रहरी बनना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल पर यह एप डाउनलोड करनी होगी और इसके बाद खुद को इसमें दर्ज कराना होगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें उपभोक्ताओं को मिलेंगे प्वाइंट्स