1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शशिकला के रिश्तेदारों के यहां IT का छापा, 1430 करोड़ की अघोषित संपत्ति जब्त

शशिकला के रिश्तेदारों के यहां IT का छापा, 1430 करोड़ की अघोषित संपत्ति जब्त

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2017 08:58 am IST,  Updated : Nov 14, 2017 08:58 am IST

चेन्नई में एक वरिष्ठ कर अधिकारी ने कहा कि सात करोड़ रुपये से अधिक नकदी तथा पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किये गये हैं। कुल 15 बैंक लाकरों तथा हीरे के आभूषणों पर रोक लगाये गये हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘कई संदिग्ध दस्तावेज और प्रथम दृष्ट्या 1,430

sasikala- India TV Hindi
sasikala

नई दिल्ली: कर अधिकारियों ने विभिन्न शहरों में तलाशी के बाद 10 करदाताओं समूह के संदर्भ में 1,430 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। इन समूह का ताल्लुक अन्नाद्रमुक नेता वी के शशिकला, उनके रिश्तेदार और सहयोगियों से है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने पिछले गुरूवार को विभिन्न शहरों में एक साथ 187 परिसरों पर एक साथ छापे मारे। इसमें वे परिसर भी शामिल हैं जो शशिकला और उनके भतीजे तथा अन्नाद्रमुक के महासचिव पद से हटाये गये टीटीवी दीनाकरण तथा तमिल टेलीविजन चैनल जया टीवी से जुड़े हैं। संदिग्ध कर चोरी को लेकर ये छापे मारे गये।

चेन्नई में एक वरिष्ठ कर अधिकारी ने कहा कि सात करोड़ रुपये से अधिक नकदी तथा पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किये गये हैं। कुल 15 बैंक लाकरों तथा हीरे के आभूषणों पर रोक लगाये गये हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘कई संदिग्ध दस्तावेज और प्रथम दृष्ट्या 1,430 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया गया।’’ वहीं दिल्ली में एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने कहा कि विभिन्न शहरों में तलाशी के दौरान करीब 1,500 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया गया है। अधिकतर शहरें तमिलनाडु में हैं।

बता दें कि तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे। जयललिता की करीबी शशिकला आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में बेंगलुरु की जेल में बंद हैं। वहीं छापे में बराबम इस अघोषित संपत्ति को लेकर पूछताछ के लिए टैक्स अधिकारियों ने शशिकला के भतीजे और जया टीवी के प्रमुख विवेक जयरमन को तलब किया है। आयकर विभाग से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, जयरमन के 100 बैंक खाते फ्रीज़ किए गए हैं। ये सभी खाते फर्जी कंपनियों के नाम पर चल रहे थे।

गौरतलब है कि गुरुवार को आईटी अधिकारियों ने शशिकला से जुड़े 188 परिसरों एवं आवासों और फार्म हाउस की तलाशी ली थी। तलाशी अभियान तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, बेंग्लुरु और हैदराबाद के उन स्थानों पर चलाया गया जो शशिकला से जुड़े थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत