1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में RSS कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, CPM वर्कर की हत्या का था आरोपी

केरल में RSS कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, CPM वर्कर की हत्या का था आरोपी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 12, 2017 05:59 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 06:02 pm IST

भाजपा का आरोप है कि 2001 के बाद से केरल में उसके 120 कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं जिसमें केवल कन्नूर में ही 84 मारे गए

rss worker- India TV Hindi
rss worker

गुरुवायूर (केरल): गुरुवायूर के नेनमेनी में माकपा के कथित कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आनंदन (23) मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी कार में सवार माकपा कार्यकर्ताओं ने उसपर हमला किया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। ब्रह्मकुलम का रहने वाला आनंदन 2013 में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आरोपी था।

भाजपा का आरोप है कि 2001 के बाद से केरल में उसके 120 कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं जिसमें केवल कन्नूर में ही 84 मारे गए। पार्टी का दावा है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पिछले साल सत्ता संभालने के बाद से इनमें से 14 लोगों की हत्या हुई है। माकपा हिंसा छेड़ने के लिए भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाती है।

माकपा ने राजनीतिक हत्याओं में सरकार और पार्टी नेतृत्व की संलिप्तता से इंकार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत