नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रूसी राजनयिक की कार ने मोती बाग इलाके में बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटना बीती रात रात डेढ़ बजे की है। वहीं रूसी राजनयिक पर पुलिस के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का भी आरोप लगा है।
चश्मदीदों के मुताबिक रूसी राजनयिक शराब के नशे में था।
बाइक से हुई टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक युवक को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती करना पड़ा। बाइक को टक्कर मारने के बाद राजनयिक ने पुलिस की बैरिकेड को भी टक्कर मारी इसके बाद तब जा कर कार रुकी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ रूसी राजनयिक दिमित्री कैरीकोव पर बदसलूकी करने का आरोप लगा है।
आरोप है कि रूसी राजनयिक ने पुलिस के साथ मारपीट के अलावे बल्कि अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया। पुलिस ने ड्रिंक एंज ड्राइव की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।