Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कोरोना वायरस को लेकर सार्क देशों को मिलकर काम करना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कोरोना वायरस को लेकर सार्क देशों को मिलकर काम करना होगा

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Mar 15, 2020 04:51 pm IST, Updated : Mar 17, 2020 03:40 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोरोना वायरस से निपटने के लिए रविवार को सार्क देशों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इससे निपटने पर चर्चा की। इस चर्चा में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

PM Modi during interaction with SAARC leaders on fighting Coronavirus- India TV Hindi
PM Modi during interaction with SAARC leaders on fighting Coronavirus

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोरोना वायरस से निपटने के लिए रविवार को सार्क देशों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इससे निपटने पर चर्चा की। इस चर्चा में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। यह सभी देश कोरोना वायरस की चपेट में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे निपटने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने और विश्व के सामने एक उदाहरण रखने के उद्देश्य से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क)  नेताओं को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए चर्चा का शुक्रवार को प्रस्ताव रखा था। इस वीडियों कान्फ्रेंस में आज भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री ने किया। दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या ढ़ेड लाख के पार पहुंच चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को बढ़कर 107 हो गई है। 

कोरोना वायरस पर सार्क देश:

- भूटान PM लोटे शेरिंग: हम सभी को एक साथ लाने के लिए पीएम मोदी को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि एकजुटता की तो हर समय आवश्यकता है लेकिन जब दुनिया एक महामारी से लड़ रही है, तो ऐसे समय में  हमारे आपसी मतभेदों को पीछे छोड़ देना चाहिए।

- नेपाल PM के.पी. शर्मा ओली: मैं पीएम मोदी जी को इस पहल के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारा सामूहिक ज्ञान और प्रयास इस समय जब हम #COVID19 से लड़ रहे हैं, हमें #SAARC क्षेत्र के लिए मजबूत रणनीति तैयार करने में मदद करेंगे।

- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, शेख हसीना: मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने यह पहल की। मैं भारतीय छात्रों के साथ वुहान (चीन) से हमारे 23 छात्रों को लाने और उनकी मेजबानी करने के लिए भी उन्हें धन्यवाद देती हूं।

- श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा: कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए मैं दक्षेस मंत्रिस्तरीय समूह के गठन का प्रस्ताव करता हूं।

- श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा: दक्षेस नेताओं को कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्याओं का सामना करने के उद्देश्य से हमारी अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक तंत्र बनाना चाहिए।

- मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने कोविड-19 की चुनौती से निपटने के वास्ते क्षेत्रीय पहल करने के लिए राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

- मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए समन्वित पहल पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी देश इस हालात से अकेले नहीं निपट सकता।

- अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कोरोना वायरस की समस्या से निपटने के लिए टेली-मेडिसिन का एक साझा नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव दिया।

- प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षेस देशों के नेताओं से कहा कि भारत ने विदेशों में अपने लोगों की आवाज पर प्रतिक्रिया दी, हमने विभिन्न देशों से करीब 1400 लोगों को बाहर निकाला।

- प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 पर दक्षेस देशों के नेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद में कहा कि एक-एक करके उठाये गए हमारे कदमों से अफरातफरी से बचने में मदद मिली, संवेदनशील समूहों तक पहुंचने के लिये विशेष कदम उठाये।

- मैं शॉर्ट नोटिस पर इस विशेष बातचीत में शामिल होने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपने मित्र नेपाल के प्रधानमंत्री ओली को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं, जो अपनी हालिया सर्जरी के तुरंत बाद हमारे साथ इस चर्चा में शामिल हुए हैं: पीएम मोदी

- कोरोना वायरस को लेकर सार्क देशों को मिलकर काम करना होगा, हम सभी को एकसाथ कदम उठाने की जरुरत है, WHO ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है: पीएम मोदी

- कोरोना वायरस से चोकन्ना रहने की जरुरत, हम भारत में इसे लेकर जागरुकता फैला रहे है: पीएम मोदी

- सार्क देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये रणनीति बनाने को लेकर वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया।

- दक्षेस क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के लगभग 150 मामले आए हैं, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है। तैयार रहें लेकिन घबराएं नहीं यही हमारा मंत्र है: पीएम मोदी

- हमने कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर मध्य जनवरी से ही भारत में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच का काम शुरू किया था और धीरे-धीरे यात्रा पाबंदी को बढ़ाया : प्रधानमंत्री मोदी ने सार्क देशों के नेताओं से कहा

देश मामलों की पुष्टि मौत ठीक हुए मरीजों की संख्या
अफगानिस्तान 16 - 1
भूटान 1 - -
मालद्वीप 11 - -
बांग्लादेश 5 - 2
भारत 107 02 10
पाकिस्तान 33 - 2
श्रीलंका 11 - 1
नेपाल 1 - -

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement