1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या गुनाह है इनका, सुनिए सेक्स वर्कर की बच्चियों की दास्तां

क्या गुनाह है इनका, सुनिए सेक्स वर्कर की बच्चियों की दास्तां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2015 06:34 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 06:34 pm IST

नई दिल्ली: “खता मुआफ मैं भूले से आ गया यहां, वरना मुझे भी मालूम नहीं ये मेरा जहां।” खता बड़े करें तो सजा बच्चों की तकदीर में क्यों आती है यह सवाल आज उस गली

क्या गुनाह है इनका,...- India TV Hindi
क्या गुनाह है इनका, सुनिए सेक्स वर्कर की बच्चियों की दास्तां

नई दिल्ली: “खता मुआफ मैं भूले से आ गया यहां, वरना मुझे भी मालूम नहीं ये मेरा जहां।” खता बड़े करें तो सजा बच्चों की तकदीर में क्यों आती है यह सवाल आज उस गली का हर बच्चा पूछता है। अगर आपको कुछ ऐसा काम करना पड़े जो आपकी तकदीर में जबरन मढ़ा गया है तो जाहिर तौर पर खीझ होगी, लेकिन जरा सोचिए तंग गलियों के सीखचों से झांकने वाली उन लड़कियों के बारे में जिन्हें हर नजर घूरती है नोचने के लिए। आसमां में चीलें तो जमीं पर इंसान। सेक्स वर्कर भी इंसान होती हैं, वो भी काम करती हैं पेट की आग बुझाने के लिए जैसे कि हम सभी करते हैं, लेकिन उन्हें वो दर्जा कभी नहीं मिलता जो तथाकथित ऊंचे नाम और शोहरत वाले लोग पाते हैं। देशभर में धंधा करने वाली तमाम सेक्स वर्करों को जलालत झेलनी पड़ती है और उनके बच्चे भी उसी जलालत का शिकार हो जाते है, कुछ बहुत जल्दी तो कुछ हकीकत के सामने आने के बाद। मगर उनकी पीड़ा को कोई नहीं सुनता। आज हम अपनी खबर में उन सेक्स वर्कर की बच्चियों की दास्ता सुनाएंगे जो कहती हैं कि क्या उन्हें भी अपनी मां जैसा होना पड़ेगा?

क्या है वीडियो में- WTF India के बैनर तले यूट्यूब पर नो मैन्स डॉटर नाम से साझा किए गए वीडियो में सेक्स वर्कर की बच्चियों ने जो आपबीती सुनाई है उसे सुनकर आप रो देंगे। यह वीडियो क्रांति एनजीओ की मदद से तैयार किया गया है। आप इसे जरूर देखें।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत