1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योग दिवस में साध्वी ज्योति ने किया माया-मुलायम पर हमला

योग दिवस में साध्वी ज्योति ने किया माया-मुलायम पर हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2016 10:26 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 10:26 pm IST

योग दिवस पर जहां केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बसपा प्रमुख मायावती को योग करने की नसीहत दे डाली और तंज कसते हुए कहा कि अगर दोनों ने योग किया होता तो उनकी बुद्धि भ्रष्ट नहीं होती।

 niranjan jyoti- India TV Hindi
niranjan jyoti

इलाहाबाद: योग दिवस पर जहां केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बसपा प्रमुख मायावती को योग करने की नसीहत दे डाली और तंज कसते हुए कहा कि अगर दोनों ने योग किया होता तो उनकी बुद्धि भ्रष्ट नहीं होती। 

ये भी पढ़े- इस देश के राष्ट्रपति की बेटी का हॉट योगा हुआ वायरल

मंगलवार को प्रयाग संगीत समिति के मुक्तांगन में योग अभ्यास और स्वास्थ्य जांच शिविर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि योग को अब पाकिस्तान ने भी स्वीकार कर लिया है। वहां ऐसे कई लोग हैं जो अपने को 'मिनी रामदेव' कहते हैं और जल व थल में योग कराते हैं।

प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व में योग को जो ख्याति मिली है, वह मोदी के प्रयासों से ही मिली है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल और कैराना में पलायन के सवालों पर उन्होंने कहा कि यूपी में साढ़े चार सीएम हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था काबू रहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने मिलकर प्रदेश को लूटा है। मथुरा कांड से पता चल गया कि जमीन का माफिया कौन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत