1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सहारनपुर में चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट, एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी ले गए बदमाश

सहारनपुर में चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट, एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी ले गए बदमाश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 04:12 pm IST

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे शुक्रवार रात चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले बदमाश यात्रियों ने सोने-चांदी और नकदी के साथ ही एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी लूटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे शुक्रवार रात चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले बदमाश यात्रियों ने सोने-चांदी और नकदी के साथ ही एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी लूटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जीआरपी के मुताबिक चेन्नई निवासी यात्री बदमाशों से कलश में अपनी मां की अस्थियां होने की बात कहता रहा लेकिन बदमाशों को उसकी भाषा समझ में नहीं आई और वे अन्य यात्रियों के सामान के साथ उसकी मां का अस्थि कलश भी ले गए।

जीआरपी ने बताया कि चेन्नई निवासी पीड़ित यात्री अपनी मां के अस्थि क्लश को गंगा मे प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार जा रहा था लेकिन बदमाशों ने कीमती सामान के शक मे इस कलश को भी लूट लिया। रेल मे सवार आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर कुमार पी के परिवार की महिलाओं से बदमाशों ने सोने की चेन कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिए थे। इस प्रकरण की रिपोर्ट भी प्रोफेसर कुमार पी ने जी आर पी थाने मे दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात सशस्त्र बदमाशों ने सहारनपुर से होकर गुजरने के बाद चेन्नई एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत