1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लड़कियों को खेल में बढ़ावा नहीं मिलता- सायना नेहवाल

लड़कियों को खेल में बढ़ावा नहीं मिलता- सायना नेहवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2015 04:36 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 04:43 pm IST

नई दिल्ली- बीते समय में सानिया, दीपिका पाल्लीकल (स्क्वॉश), सायना, ज्वाला गुट्टा व अश्विनी पोनप्पा ने अपनी शानदार उपलब्धियों के जरिए खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल

लड़कियों को खेल में...- India TV Hindi
लड़कियों को खेल में बढ़ावा नहीं मिलता- सायना नेहवाल

नई दिल्ली- बीते समय में सानिया, दीपिका पाल्लीकल (स्क्वॉश), सायना, ज्वाला गुट्टा व अश्विनी पोनप्पा ने अपनी शानदार उपलब्धियों के जरिए खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल का मानना है कि अधिकांश महिलाओं को देश में खेलों के क्षेत्र में जाने को लेकर बढ़ावा नहीं मिलता।  विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना हालांकि स्वीकार करती हैं कि वैश्विक स्तर पर भारतीय महिलाओं की सफलता के बावजूद देश में लड़कियों को खेलों के क्षेत्र में जाने देने को लेकर उत्साह में कमी है।


एक कार्यक्रम के दौरान सायना ने बातचीत के दौरान कहा, "बदलाव आ रहा है और लड़कियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन खेलों के मामले में लड़कियों को अभी काफी लम्बा रास्ता तय करना है क्योंकि उन्हें इस क्षेत्र में आगे आने के लिए खुलकर बढ़ावा नहीं मिलता।"

सायना ने कहा, "इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि खेल लड़कियों के लिए पेशा नहीं हो सकता और पढ़ाई के दौरान खेलों के साथ आगे बढ़ने से पढ़ाई पर प्रभाव पड़ता है। मेरा अनुभव है कि मैं अपने जीवन में कई ऐसी लड़कियों से मिली हूं, जो खेल और पढ़ाई में बराबर इच्छुक रही हैं लेकिन उचित मार्गदर्शन के बिना वे खासकर खेलों के क्षेत्र मे कुछ नहीं कर पातीं।"
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत