1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'बिल तो बनते रहते हैं-बिगड़ते रहते हैं, वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे'- साक्षी महाराज

'बिल तो बनते रहते हैं-बिगड़ते रहते हैं, वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे'- साक्षी महाराज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2021 09:38 am IST,  Updated : Nov 21, 2021 09:38 am IST

साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान में जहां तक चुनाव का प्रश्न है, मोदी-योगी का कोई तोड़ नहीं है। उत्तर प्रदेश का जहां तक मामला है, भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। योगी और मोदी का जादू बरकरार है।

Sakshi Maharaj Statement on withdrawal of farm laws by PM Narendra Modi ahead of uttar pradesh elect- India TV Hindi
'बिल तो बनते रहते हैं-बिगड़ते रहते हैं, वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे'- साक्षी महाराज Image Source : PTI

Highlights

  • किसान कानूनों को लेकर साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान
  • साक्षी महाराज बोले- यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा
  • उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी-मोदी का कोई तोड़ नहीं- साक्षी महाराज

उन्नाव. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनकारी किसानों से अब प्रदर्शन स्थल छोड़कर वापस अपने गांवों और खेतों में जाने का निवेदन किया है। इस बीच अपने विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज अपने एक और बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि 'बिल तो बनते रहते हैं-बिगड़ते रहते हैं, वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे, कोई देर नहीं लगती'।

दरअसल साक्षी महाराज ने ये बात मीडिया द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने और यूपी चुनाव को लेकर किए गए गए एक सवाल पर कही। साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहेगी और कृषि कानूनों की वापसी का उत्तर प्रदेश चुनाव से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "आप अच्छी तरह से जानते हैं कि तथाकथित किसानों के अपवित्र गठजोड़ में उनके मंच से 'पाकिस्तान जिंदाबाद', 'खालिस्तान जिंदाबाद' जैसे अपवित्र नारे लग रहे थे। मोदी जी के लिए, भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे पहले राष्ट्र है, बिल तो बनते रहते हैं-बिगड़ते रहते हैं, वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे, कोई देर नहीं लगती है लेकिन मैं तो मोदी जी को ह्दय से धन्यवाद करूंगा, उन्होंने बहुत बड़े दिल का परिचय दिया कि उन्होंने बिल और राष्ट्र में से राष्ट्र को चुना।"

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ये निर्णय गलत इस आंदोलन में शामिल गलत मंसूबे वाले लोगों के ऊपर एक अच्छा प्रहार है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में जहां तक चुनाव का प्रश्न है, मोदी-योगी का कोई तोड़ नहीं है। उत्तर प्रदेश का जहां तक मामला है, भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। योगी और मोदी का जादू बरकरार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत