1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 02:48 pm IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mulayam Singh Yadav- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav Image Source : TWITTER (FILE)

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय नेता, जो पूर्व रक्षा मंत्री भी रहे हैं, डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले अस्पताल आए। नेता के एक करीबी सहयोगी ने कहा, ‘‘उन्हें पेट में कुछ शिकायत को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा कि यादव को मुंबई स्थानांतरित करने की सलाह दी गई थी और वह तीन दिन पहले यहां आए। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल से उनको छुट्टी मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत