1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सैफई महोत्सव का आगाज हुआ, नाराज़ अखिलेश नहीं पहुंचे

सैफई महोत्सव का आगाज हुआ, नाराज़ अखिलेश नहीं पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Dec 26, 2015 03:11 pm IST,  Updated : Dec 26, 2015 11:43 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के गांव में शनिवार को सैफई महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। चांदीराम स्टेडियम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

mulayam akhilesh- India TV Hindi
mulayam akhilesh

सैफई: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के गांव में शनिवार को सैफई महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। चांदीराम स्टेडियम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह महोत्सव का उद्घाटन करने का समाचार था, लेकिन नाराज़ चल रहे अखिलेश नहीं पहुंचे। रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 26 दिसम्बर से 11 जनवरी तक चलेगा। ​

इससे पहले बताया गया था कि महोत्सव में रात में देवी जागरण का कार्यक्रम जूनियर लक्खा एंड पार्टी और ब्रज के लोक नर्तक मुरारीलाल शर्मा प्रस्तुत करेंगे। सैफई महोत्सव के लिए जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सैफई में डेरा जमा लिया है। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अन्य जनपदों से आए पुलिस बल को भी उनकी ड्यूटी सौंपी जा चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के मुताबिक, भारी संख्या में पुलिस बल लगाया जा रहा है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सपा अध्यक्ष मुलायम, मुख्यमंत्री अखिलेश के अतिरिक्त रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत