1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीएजी रिपोर्ट पर अरुण जेटली का ट्वीट, कहा- सत्यमेव जयते, आखिरकार सत्य की जीत हुई

सीएजी रिपोर्ट पर अरुण जेटली का ट्वीट, कहा- सत्यमेव जयते, आखिरकार सत्य की जीत हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 12:14 pm IST

जेटली ने ट्वीट कर कहा कि सीएजी रिपोर्ट से सच्चाई की जीत हुई और महागठबंधन का झूठ बेनकाब हुआ है। जेटली ने पूछा कि लगातार झूठ बोलने वालों को लोकतंत्र कैसे दंडित करेगा।

सीएजी रिपोर्ट पर अरुण जेटली का ट्वीट, कहा- सत्यमेव जयते, आखिरकार सत्य की जीत हुई- India TV Hindi
सीएजी रिपोर्ट पर अरुण जेटली का ट्वीट, कहा- सत्यमेव जयते, आखिरकार सत्य की जीत हुई

नई दिल्ली: संसद में राफेल पर सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर हमला बोला है। जेटली ने ट्वीट कर कहा कि सीएजी रिपोर्ट से सच्चाई की जीत हुई और महागठबंधन का झूठ बेनकाब हुआ है। जेटली ने पूछा कि लगातार झूठ बोलने वालों को लोकतंत्र कैसे दंडित करेगा।

Related Stories

जेटली ने अपने ट्वीट में कहा, “सत्यमेव जयते, आखिरकार सत्य की जीत हुई। राफेल पर सीएजी रिपोर्ट से सच्चाई सामने आई। सीएजी रिपोर्ट से महागठबंधन का झूठ बेनकाब हो गया। ऐसा नहीं हो सकता कि सुप्रीम कोर्ट गलत है, सीएजी रिपोर्ट गलत है और केवल राजवंश सही है। देश से जो लगातार झूठ बोलते हैं उन्हें लोकतंत्र कैसे दंडित करता है।“

बता दें कि सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार की राफेल डील यूपीए से सस्ती है। ये डील यूपीए के मुकाबले 2.86 फीसदी सस्ती है जबकि राफेल का फ्लाईअवे प्राइस 2015 में UPA के 2007 के बराबर बताया गया है। हालांकि रिपोर्ट में विमान की कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही राफेल में लगे हथियारों के बारे में भी नहीं बताया गया है। सीएजी ने मोदी सरकार की डील को सही बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत