1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईद के मौके पर श्रीनगर में गिलानी समर्थकों का हंगामा

ईद के मौके पर श्रीनगर में गिलानी समर्थकों का हंगामा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2015 12:11 pm IST,  Updated : Jul 18, 2015 01:23 pm IST

नई दिल्ली: आज श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र में ईद के मौके पर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को नजरबंद किए जाने के खिलाफ उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। गिलानी के समर्थन

ईद पर श्रीनगर में...- India TV Hindi
ईद पर श्रीनगर में गिलानी समर्थकों ने हंगामा किया

नई दिल्ली: आज श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र में ईद के मौके पर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को नजरबंद किए जाने के खिलाफ उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। गिलानी के समर्थन उनके घर के बाहर खड़े होकर पुलिस को हटाने की मांग करने लगे। गिलानी समर्थकों ने पुलिस के ऊपर पथराव किया। पुलिस ने मना किया तो भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने समर्थकों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

इससे पहले शुक्रवार को भी जुमे के नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और ISIS के झंडे दिखाए थे।

एक टीवी चैनल के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस और सरकारी अफसरों के बीच एक स्पेशल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में खास तौर से उन लोगों पर बात हुई जो पुलिस पर हर पथराव में शामिल रहे हैं और जिन्होंने हर बार पाकिस्तान या ISIS के झंडे लहराए हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसे 18 लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए तैयारी की जा रही है।

पाकिस्तान ने गोलियों के तौर पर ईदी

पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से जम्मू के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार रात फिर गोलियां बरसाई गईं। हालांकि इस गोलबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। भारतीय सुरक्षाबल पाकिस्तान की हरकतों का पूरा जवाब दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत