1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: अहमदाबाद में बच्चों पर टीचर का कहर, क्लास रूम में LIVE पिटाई

Video: अहमदाबाद में बच्चों पर टीचर का कहर, क्लास रूम में LIVE पिटाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2016 06:35 pm IST,  Updated : Mar 26, 2016 06:35 pm IST

अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक स्कूल टीचर के टॉर्चर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। ऐसा वीडियो जिसमें एक टीचर आठवीं में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पीट रहा है। जिस क्लासरूम को शिक्षा

teacher- India TV Hindi
teacher

अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक स्कूल टीचर के टॉर्चर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। ऐसा वीडियो जिसमें एक टीचर आठवीं में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पीट रहा है। जिस क्लासरूम को शिक्षा का मंदिर माना जाता है और टीचर को उसका पुजारी उसी मंदिर को एक टीचर ने टॉर्चर रूम में तब्दील कर दिया।

आखिर क्या है पूरा मामला ?

ये वाकया अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में आने वाले शारदा विद्यालय का है। तस्वीरें 18 मार्च की है जिसमें नजर आ रहे इस टीचर का नाम है-रवि राणा और यहां अंग्रेजी की क्लास चल रही थी। टीचर रवि बच्चों को पढ़ाता है और चंद सेकेंड में एक बच्चे को पीट-पीट कर बेहाल कर देता है लेकिन ऐसा एक बच्चे के साथ नहीं हुआ। टीचर रवि ने एक-एक कर क्लास रूम में घूम-घूम कर स्टूडेंट को जमकर पीटा और इस टीचर का अंदाज भी कम शर्मनाक नहीं है। सीसीटीवी में कैद इन्हीं तस्वीरों से क्लासरूम का सच दुनिया के सामने आ गया।

कैमरे में कैद बेरहम टीचर

पुलिस के मुताबिक बच्चों के घरवालों की शिकायत पर टीचर रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, पैतालीस मिनट की क्लास के दौरान रवि ने करीब सात बच्चों पर कहर बरपाया था। हालांकि पूरे मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब टीचर रवि के घरवाले ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए। घरवालों की मानें तो थाने में पुलिस के थर्ड डिग्री टॉर्चर से उनके बेटे की दोनों किडनी खराब हो गई। रवि के घरवालों के दावों में कितनी सच्चाई है ये मेडिकल रिपोर्ट से साफ हो जाएगा वहीं, दूसरी तरफ पुलिस रवि के आरोपों को बेबुनियाद बता रही है।

आरोपी टीचर रवि राणा को स्कूल से निकालना का फैसला पहले ही स्कूल मैनेजमेंट कर चुका है। वही दूसरी तरफ CCTV फुटेज में उसकी बेरहमी का जीता जागता सबूत मौजूद है। अब सवाल ये है कि क्या अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए टीचर रवि ने किडनी खराब होने का नाटक रचा है या फिर पुलिस टॉर्चर के दौरान उसकी किडनी खराब हई इस सवाल का जवाब आना अभी बाकी है।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत