1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्कूल जा रही लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या

स्कूल जा रही लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2015 09:52 am IST,  Updated : Dec 25, 2015 09:52 am IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हैवानियत की एक वारदात में साइकिल से स्कूल जा रही 17 साल की एक लड़की की चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी।

gang rape- India TV Hindi
gang rape

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हैवानियत की एक वारदात में साइकिल से स्कूल जा रही 17 साल की एक लड़की की चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हरदुआगंज के पास स्थित एक गांव में कल साइकिल से स्कूल जा रही कक्षा 11 की एक छात्रा को रास्ते में चार लोगों ने पकड़ लिया और उससे सामूहिक दरिंदगी करके उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पड़ोस के गांव का रहने वाला एक युवक लड़की की चीख-पुकार सुनकर जब मौके पर पहुंचा तो चारों अज्ञात नौजवान वहां से भाग गये। युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के कथित रूप से देर से घटनास्थल पर पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला।

पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के लिये दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वारदात की शिकार लड़की के परिजन के मुताबिक करीब हफ्ते भर पहले कुछ शोहदों ने उनकी बेटी को परेशान किया था, जिस पर उसने स्कूल जाने का रास्ता बदल दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत