1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वॉट्स ऐप, फेसबुक इस्तेमाल पर डांटे जाने पर महिला ने की खुदकुशी

वॉट्स ऐप, फेसबुक इस्तेमाल पर डांटे जाने पर महिला ने की खुदकुशी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2015 12:11 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 12:46 pm IST

कोयंबटूर: वॉट्स ऐप और फेसबुक का लगातार इस्तेमाल करने के लिए पति द्वारा डांटे जाने से दुखी होकर एक नवविवाहित महिला ने कथित रूप से यहां के कौनदमपालयम इलाके में स्थित अपने घर में फांसी

वॉट्सऐप इस्तेमाल पर...- India TV Hindi
वॉट्सऐप इस्तेमाल पर डांटे जाने पर महिला ने की खुदकुशी

कोयंबटूर: वॉट्स ऐप और फेसबुक का लगातार इस्तेमाल करने के लिए पति द्वारा डांटे जाने से दुखी होकर एक नवविवाहित महिला ने कथित रूप से यहां के कौनदमपालयम इलाके में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अपने लॉरी ड्राइवर पति कुमार के काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहने के कारण केरल की रहने वाली 20 साल की अपर्णा सोशल मीडिया साइट एवं ऐप पर व्यस्त रहती थी। कल उसके पति ने कथित रूप से फोन से चिपके रहने के लिए अपर्णा को डांटा फटकारा और फोन छीन लिया।

अपर्णा ने एक दूसरे फोन से अपने बड़े भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और घरवालों के दरवाजा खोलने की अपील पर ध्यान नहीं दिया।

कुमार दरवाजा तोड़कर जब अंदर दाखिल हुआ तो अपनी पत्नी को छत से लटके पाया। अपर्णा को अस्पताल ले जाने के साथ ही मृत घोषित कर दिया गया।

पत्नी की मौत से दुखी होकर कुमार ने भी घर की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन रिश्तेदारों ने किसी तरह उसे काबू में किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत