1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद झड़प

श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद झड़प

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 05:09 pm IST,  Updated : Apr 17, 2015 05:17 pm IST

श्रीनगर: श्रीनगर के पुराना शहर इलाके में जुमे की नमाज के बाद पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। पुराना शहर इलाके में नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद के बाहर जुमे

श्रीनगर में नमाज के...- India TV Hindi
श्रीनगर में नमाज के बाद पथराव

श्रीनगर: श्रीनगर के पुराना शहर इलाके में जुमे की नमाज के बाद पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। पुराना शहर इलाके में नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के तुरंत बाद पथराव कर रहे युवाओं की सुरक्षा बलों से झड़प शुरू हो गई।

जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कराने वाले मीरवाइज उमर फारुख ने शुक्रवार को अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी और मसरत आलम को नजरबंद रखने के मामले में राज्य सरकार की आलोचना की।

मीरवाइज उमर ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की और कहा कि कश्मीर में कानून तोड़ने के लिए अलगाववादी नहीं, बल्कि राज्य सरकार जिम्मेदार है।

मीरवाइज ने शुक्रवार को मीडिया से कहा, "वे हमारे सैकड़ों युवाओं को बिना किसी कारण के हिरासत में रखते हैं और फिर हमारे ऊपर कानून तोड़ने का आरोप लगाते हैं। नियम राज्य सरकार तोड़ रही है न कि अलगाववादी नेता।"

उन्होंने हालांकि शुक्रवार को सभा में नमाज के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए कहा था।

प्रदर्शन हिंसक हो गया, क्योंकि युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।