1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: अखनूर में सेना के काफिले पर हमले की आतंकी साजिश नाकाम, IED किया निष्‍क्रिय

जम्‍मू कश्‍मीर: अखनूर में सेना के काफिले पर हमले की आतंकी साजिश नाकाम, IED किया निष्‍क्रिय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 02:59 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 02:59 pm IST

जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते आज एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी गई। राज्य के अखनूर जिले में सुरक्षा बलों ने एक आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

Akhnoor Sector File Photo- India TV Hindi
Akhnoor Sector File Photo Image Source : FILE

जम्‍मू कश्‍मीर में आज सुरक्षा बलों की मुस्‍तैदी के चलते आज एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी गई। राज्‍य के अखनूर जिले में सुरक्षा बलों ने एक आईईडी को निष्‍क्रिय कर दिया। बताया जा रहा है कि आईईडी के जरिए आतंकियों का निशाना यहां से गुजरने वाला सेना का दस्‍ता था। बता दें कि पिछले महीने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी साजिश के तहत सीआरपीएफ के दस्‍ते को निशाना बनाया गया था, जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अखनूर जिले के पालनवाला इलाके में एलओसी की ओर जाने वाले रास्‍ते पर आतंकियों ने आईईडी प्‍लांट किया था। समय रहते सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी मिल गई और तुरंत इससे निष्‍क्रिय कर दिया गया। माना जा रहा है कि सेना के काफिले को निशाना बनाने के लिए यह आईईडी प्‍लांट किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत