1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर मुद्दे के समाधान में देरी से घाटी में हो रही है तबाही: अलगाववादी

कश्मीर मुद्दे के समाधान में देरी से घाटी में हो रही है तबाही: अलगाववादी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 05:24 pm IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 41 जवानों की शहादत के एक दिन बाद अलगाववादियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कश्मीर की जमीन पर होने वाली ‘‘हर मौत पर अफसोस’’ है।

Pulwama attack- India TV Hindi
Pulwama attack

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 41 जवानों की शहादत के एक दिन बाद अलगाववादियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कश्मीर की जमीन पर होने वाली ‘‘हर मौत पर अफसोस’’ है। अलगाववादी नेताओं-- सैयद अली शाह गिलानी, मीरवायज उमर फारूक और यासिन मलिक ने एक बयान में यह बात कही। हालांकि इस बयान में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के इस आत्मघाती हमले का उल्लेख नहीं है।

इन नेताओं ने बयान में कहा, ‘‘कश्मीर के लोग और नेतृत्व को हर उस हत्या पर अफसोस है जो इस जमीन पर होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर विवाद के समाधान में देरी से....खासकर कश्मीर में भयंकर तबाही हो रही है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘यदि हत्या और प्रति हत्या रोकनी है, यदि हम वाकई इस क्षेत्र में शांति चाहते हैं, तो हमें वैमनस्य पर पूर्णविराम लगाना होगा, एक दूसरे से बातचीत करनी होगी और सभी तीनों पक्षों की चिंताएं सुननी होगी तथा मानवता एवं न्याय की भावना से उनका समाधान करना होगा। कश्मीर विवाद का हमेशा हमेशा के लिए समाधान करिए। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत