1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पुलवामा हमले के बीच सानिया को ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें शेयर करना पड़ा महंगा, ट्रोलर्स ने कहा-पाकिस्तानी बहू

पुलवामा हमले के बीच सानिया को ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें शेयर करना पड़ा महंगा, ट्रोलर्स ने कहा-पाकिस्तानी बहू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2019 04:16 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 07:36 pm IST

Pulwama Terror Attack: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को अपने ट्रेडिशनल लुक के कारण आलोचनाओं का सामना करन पड़ रहा है। जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान की बहु तो उनके पति शोएब अख्तर को आतंकी तक कह डाला।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza Image Source : INSTRAGRAM/SANIA MIRZA

Pulwama Terror Attack: जहां एक तरफ जम्मू -कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के देशभर में आक्रोश का मौहल है। इस हमले में देश के 40 जवान से भी ज्यादा शहीद हो गए। हर कोई पाकिस्तान के झंडे या फिर नारे लगा कर आपना गुस्सा दिखा रहा है। पीएम मोदी से लेकर कई विदेशी नेताओं ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है। वहीं दूसरी ओर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को अपने ट्रेडिशनल लुक के कारण आलोचनाओं का सामना करन पड़ रहा है। जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान की बहु तो उनके पति शोएब अख्तर को आतंकी तक कह डाला।

दरअसल, सानिया मिर्जा सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या के प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुई थी। जिसमें उन्होंने ट्रेडिशनल लुक रखा था। इन तस्वीरों को सानिया से अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से शेयर कर दी। जिसके बाद उनके फैंस भी उनके खिलाफ हो गए है और न जाने कितने भद्दे कमेंट्स कर डालें।

सानिया मिर्जा द्वारा शहीदों को बारें में कोई पोस्ट न लिखकर ये तस्वीरे शेयर की।  एक यूजर ने लिखा, लगता है ये अपना देश और देश के लोगों को भूल गई है। शर्म आना चाहिए।

Sania Mirza troll
Image Source : INSTRAGRAM/SANIA MIRZASania Mirza troll

एक यूजर ने लिखा, देश के जवान मार दिए गए और आपको मेकअप, स्टाइल दिखाना जरुरी है..आप एक पोस्ट तक नहीं किया जवाने के लिए..आपको शर्म आनी चाहिए सानिया जी।

एक यूजर ने यहां तक कहा दिया, 'इसे इंडिया से खेलने का सौभाग्य ही न दिया जाएं'

ऐसा नहीं है कि सानिया मिर्जा पहली बार अपनी शादी के कारण ट्रोलर्स का शिकार हुई है। हाल में ही साल 2018 में सानिया एक बेटे की मां बनी हैं। जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया में शेयर करती रहती है।

Neeti Mohan-Nihar Pandya wedding: सानिया मिर्जा का दिखा ट्रेडिशनल लुक, देखें तस्वीरें

पुलवामा हमले पर पीएम मोदी की पाक को कड़ी चेतावनी, कहा-भारतीय सेना को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है

पुलवामा हमला: सोनिया गांधी ने कहा- गुस्से में हूं, उम्मीद है दोषियों को सजा मिलेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल