1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बनारस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 हिरासत में

बनारस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 हिरासत में

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 10:52 pm IST,  Updated : May 19, 2015 10:52 pm IST

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला शहर के सिगरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सोमवार देर रात एक होटल पर छापेमारी

बनारस में सेक्स रैकेट...- India TV Hindi
बनारस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 हिरासत में

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला शहर के सिगरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सोमवार देर रात एक होटल पर छापेमारी कर इस सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

पुलिस ने इस छापेमारी में चार युवक और चार युवतियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि वाराणसी के सिगरा क्षेत्र स्थित सिटीविला होटल में शनिवार देर रात छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के तीन कमरों में चार युगल आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस ने इन सभी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। छापेमापी की यह कार्रवाई चेतगंज थाना के सीओ के नेतृत्व की गई। इन दौरान पुलिस को दो युगल तो दो अगल-अलग कमरों में, जबकि दो अन्य युगल एक ही कमरे में मिले। पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में ले लिया है। होटल संचालक के पास से पुलिस को हथियार भी मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत