1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शरजील इमाम की 5 दिन की रिमांड आज होगी खत्म, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में होगा पेश

शरजील इमाम की 5 दिन की रिमांड आज होगी खत्म, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में होगा पेश

 Edited By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Feb 03, 2020 10:18 am IST,  Updated : Feb 03, 2020 10:18 am IST

देश द्रोही और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को आज क्राइम ब्रांच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी।

Kumar Sonu- India TV Hindi
Kumar Sonu

देश द्रोही और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को आज क्राइम ब्रांच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी। शरजील को मिली 5 दिनों की रिमांड आज समाप्त हो रही है। शरजील पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच कोर्ट से एक बार फिर शरजील की रिमांड मांग सकती है। 5 दिन की रिमांड में शरजील से क्राइम ब्रांच को जो जानकारी मिली है वो सभी जानकारी क्राइम ब्रांच कोर्ट को देगी।

बता दें कि 29 जनवरी को कोर्ट ने शरजील को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा था। उसे 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शरजील कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में राजद्रोह का मामला दर्ज किये जाने के बाद से फरार था।

भाषण में उसे यह कहते हुए सुना गया कि असम और पूर्वोत्तर को भारत से ‘‘काटना’’ है। इससे पहले उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के एएमयू परिसर में भाषण देने के लिए उस पर इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ 25 जनवरी को मामला दर्ज किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत