1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शरजील इमाम ने कन्हैया से भी खतरनाक शब्द बोले हैं, उसे दिल्ली लाया जाएगा: अमित शाह

शरजील इमाम ने कन्हैया से भी खतरनाक शब्द बोले हैं, उसे दिल्ली लाया जाएगा: अमित शाह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 06:27 pm IST

शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। शरजील इमाम के ऊपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

Amit Shah- India TV Hindi
Home Minister Amit Shah Image Source : PTI (FILE)

रायपुर। शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद बिहार में एक कार्यक्रम में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "शरजील का वीडियो देखिए, उसका भाषण सुनिए, उसने कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक शब्द बोले हैं। आज दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है। उसे जेल में डाला जाएगा।"

शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस को गलत काम के लिए कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन अलग बात है, लेकिन कोई देश के टुकड़े करने की बात नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि माहौल को सामान्य किया जाना चाहिए।

वीडियो में देखिए कौन है शरजील इमाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत