1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना मर्डर केस: इंद्राणी-संजीव आज होंगे कोर्ट में पेश

शीना मर्डर केस: इंद्राणी-संजीव आज होंगे कोर्ट में पेश

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2015 11:09 am IST,  Updated : Aug 31, 2015 11:10 am IST

मुंबई: इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय को आज एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा शीना बोरा हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में लेने

शीना मर्डर केस:...- India TV Hindi
शीना मर्डर केस: इंद्राणी-संजीव आज होंगे कोर्ट में पेश

मुंबई: इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय को आज एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा शीना बोरा हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में लेने की मांग कर सकती है।

शीना हत्याकांड की जांच कर रहे दल के अधिकारियों ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर बताया कि पुलिस इंद्राणी, संजीव और ड्राइवर के खिलाफ मिखाइल बोरा की हत्या की कोशिश करने के आरोप में नए अभियोग लगाएगी। मिखाइल शीना का भाई है।

गुवाहाटी में रह रहे मिखाइल ने पूर्व में पुलिस को बताया था कि इंद्राणी ने तीन बार उसे मारने की कोशिश की थी।

मिखाइल ने यह भी कहा कि 24 अप्रैल 2012 को शीना से मिलने से कुछ घंटे पहले इंद्राणी ने उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया था लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग निकलने में सफल रहा जिससे उसकी जान बच गई। इंद्राणी और संजीव 24 अप्रैल 2012 को शीना से मिले और उसे अपने साथ कार से ले गए थे। इसी दिन शीना की कथित हत्या हुई थी।

इस हत्याकांड में कल एक नया मोड़ आ गया जब पुलिस ने इंद्राणी और पीटर मुखर्जी के मुंबई के वर्ली स्थित रिहायशी परिसर से एक सूटकेस बरामद किया। इससे मिखाइल के इस दावे को बल मिलता है कि उसकी मां उसे मार डालने की योजना बना रही थी।

पुलिस कल घटनाक्रमों के सत्यापन के लिए संजीव और इंद्राणी के ड्राइवर श्याम राय को रायगढ़ जिले के जंगल में ले गई जहां शीना के शव को कथित तौर पर ठिकाने लगाया गया था।

शनिवार को लगातार पूछताछ के दौरान इंद्राणी और संजीव अपराध का दोष एक दूसरे पर मढ़ते रहे।

इंद्राणी ने संजीव पर हत्या करने और उसे इस अपराध में घसीटने का आरोप लगाया। हालांकि संजीव ने कहा कि उसने इंद्राणी की सिर्फ मदद की थी क्योंकि उसने उसे आर्थिक मदद करने का वादा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत