1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, 2 दिन खराब रहेगा मौसम

शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, 2 दिन खराब रहेगा मौसम

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2021 10:04 am IST,  Updated : Feb 04, 2021 10:04 am IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बृहस्पतिवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई। बृहस्पतिवार सुबह शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई और खबर लिखे जाने तक बर्फबारी चल रही थी।

शिमला में इस साल की...- India TV Hindi
शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी Image Source : PTI

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बृहस्पतिवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई। बृहस्पतिवार सुबह शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई और खबर लिखे जाने तक बर्फबारी चल रही थी। मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए चार फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था।

शिमला मौसम केंद्र ने मैदानी, निचले पहाड़ी इलाकों में चार फरवरी को और मध्यम तथा ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में चार और पांच फरवरी को आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी। मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत