1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवराज सिंह चौहान ने कसा राहुल पर तंज, कहा – वो कांग्रेस के ‘‘डूबते हुए’’ जहाज को बचाने की बजाय कूद गए

शिवराज सिंह चौहान ने कसा राहुल पर तंज, कहा – वो कांग्रेस के ‘‘डूबते हुए’’ जहाज को बचाने की बजाय कूद गए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2019 08:08 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 08:08 pm IST

शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने सुना है कि जब कोई जहाज डूब रहा होता है, तो वह कैप्टन होता है जो उसे बचाने के लिए अंत तक उस पर रहता है। लेकिन कैप्टन सबसे पहले कांग्रेस के जहाज से कूद गया है।’’

shivraj singh chauhan- India TV Hindi
 शिवराज सिंह चौहान ने किया राहुला गांधी पर हमला Image Source : PTI (FILE)

हैदराबाद। भाजपा के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के ‘‘डूबते हुए’’ जहाज को बचाने की अंत तक कोशिश करने के बजाय वह इससे कूदने वाले पहले व्यक्ति है।

शिवराज सिंह चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने सुना है कि जब कोई जहाज डूब रहा होता है, तो वह कैप्टन होता है जो उसे बचाने के लिए अंत तक उस पर रहता है। लेकिन कैप्टन सबसे पहले कांग्रेस के जहाज से कूद गया है।’’ उन्होंने कहा कि किसी को पता नहीं है कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है।

भाजपा की सदस्यता अभियान के ‘प्रमुख’ (संयोजक) चौहान ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी पार्टियां बुरी स्थिति में है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ‘‘अलग हो गई है’’ और गांधी ‘‘जहाज से कूद गये है।’’

चौहान ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य 2023 में तेलंगाना में अगले विधानसभा चुनावों के बाद सरकार बनाने का है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार की स्थिरता पर ‘‘बहस’’ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार सपा, बसपा और निर्दलीयों के समर्थन से बनाई गई थी।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है जहां सचिवालय दलालों का ‘‘अड्डा’’ बन गया है। चौहान ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार को हटाये जाने का लोगों को पछतावा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक सीट को छोड़कर सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा, मध्य प्रदेश सरकार को नहीं गिरायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत