1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाऊद का घर नहीं तोड़ा लेकिन कंगना का तोड़ दिया, देवेंद्र फडणवीस ने साधा शिवसेना पर निशाना

दाऊद का घर नहीं तोड़ा लेकिन कंगना का तोड़ दिया, देवेंद्र फडणवीस ने साधा शिवसेना पर निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2020 02:08 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 02:25 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर को तोड़ने को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा है।

Devendra Fadnavis- India TV Hindi
Devendra Fadnavis Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर को तोड़ने को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि शिवसेना कभी दाऊद इब्राहिम के घर को तोड़ने के लिए नहीं गई लेकिन उन्होने कंगना का घर तोड़ दिया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कंगना कोई राजनेता नहीं है और उनके मुद्दे पर शिवसेना ने ही हवा दी है।

वहीं, आपको बता दें कि कंगना रनौत की बीएमसी के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे कोर्ट में 22 सितंबर को सुनवाई होगी। बीएमसी के कोर्ट से समय मांगा है और बीएमसी को अगली सुनवाई तक किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं कर सकती है। हाईकोर्ट में कंगना को 14 सितंबर तक अपना जवाब देना है और बीएमसी को 18 सितंबर तक जवाब दाखिल करना है।

कंगना रनौत ने कहा है कि वह इसी टूटे ऑफिस से काम करेंगी। कंगना ने ट्वीट करके बताया कि उनके पास ऑफिस की मरम्मत के लिए पैसे  नहीं हैं वह इसी टूटे ऑफिस से काम करेंगी। कंगना 14 सितंबर को अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए यूरोप जा रही हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग्स की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत