1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी होगा कोविड टेस्ट

JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी होगा कोविड टेस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 09:16 am IST,  Updated : Aug 22, 2020 01:06 pm IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए है। दोनो में संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Shivu Soren found Coronavirus positive Jharkhand CM Hemant will also be tested- India TV Hindi
Shivu Soren found Coronavirus positive Jharkhand CM Hemant will also be tested Image Source : PTI

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए है। दोनो में संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में मृतकों की कुल संख्या 297 तक पहुंच गयी वहीं संक्रमण के 1258 नये मामले सामने आये। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 28196 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में 11 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य के 28196 संक्रमितों में से अब तक 18372 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 9527 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 8927 नमूनों की जांच हुई जिनमें 1258 संक्रमित पाये गये।

झारखंड में निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों से मनमाने शुल्क वसूल रहे: प्रदेश भाजपा

प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण करने के लिए राज्य के निजी अस्पताल मनमाने शुल्क वसूल रहे हैं लेकिन राज्य सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में सोई हुई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को मांग की कि सरकार तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करे और आम लोगों को निजी अस्पतालों की लूट से बचाये।

षाड़ंगी ने आरोप लगाया कि राजधानी राँची सहित अन्य जिलों के कोविड स्वास्थ्य केंद्रों/ अस्पतालों में संक्रमित मरीजों से पीपीई किट, मास्क, कमरे, नर्सिंग शुल्क सहित अन्य सुविधाओं के नाम पर मनमाने शुल्क वसूले जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत