नई दिल्ली: आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हुआ। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ऑड ईवन फार्मूले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने केजरीवाल पर जूता फेंका। बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने जूता फेंका है, वह केजरीवाल से कह रहा था कि आप मेरे स्टिंग का जवाब क्यों नहीं दे रहे हो? उसके सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कुछ नहीं कहा तो उसने उनकी ओर जूता उछालकर फेंक दिया हालांकि केजरीवाल को जूता नहीं लगा।
किसने फेंका CM केजरीवाल पर जूता ?
जूता फेंकने वाले शख्स का नाम वेद प्रकाश शर्मा है और वह सीएनजी स्टीकर घोटाले से नाराज था। उसने जूते के साथ की सीडी भी फेंकी। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि आप कौन हैं तो उसने खुद को आम आदमी सेना का सदस्य बताया। उसने कहा, ‘मैंने स्टिंग किया था लेकिन सीएम उसका जवाब नहीं दे रहे हैं।’ वेद प्रकाश ने केजरीवाल पर जूता फेंकते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में दूसरी बार लागू होने जा रही यातायात सम्बंधी सम-विषम योजना से पहले सीएनजी के नकली स्टिकर्स बांटे जा रहे हैं। प्रकाश ने कहा कि उनके पास इस 'घोटाले' के सबूत हैं। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि सीएनजी पर चलने वाली कारों को सम-विषम योजना में छूट मिली हुई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने घटना की निंदा की है। राय ने कहा, "यह सुशासन के हमारे लक्ष्य और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से हमें डिगा नहीं सकता।" उन्होंने कहा, "यह एक कुंठित व्यक्ति द्वारा किया गया काम है। इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं।"
देखे वीडियो-
- 1
- 2