1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग संग रेप के आरोप में बहन और जीजा गिरफ्तार

नाबालिग संग रेप के आरोप में बहन और जीजा गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2015 02:01 pm IST,  Updated : May 09, 2015 02:05 pm IST

पुणे: पुणे शहर की पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की नाबालिग बहन संग रेप और प्रताडऩा के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले को छुपाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी की

नाबालिग संग रेप के...- India TV Hindi
नाबालिग संग रेप के आरोप में बहन और जीजा गिरफ्तार

पुणे: पुणे शहर की पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की नाबालिग बहन संग रेप और प्रताडऩा के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले को छुपाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने पीडि़त को रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए पाया।

इस मामले में रेलवे जीआरपी की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस को लड़की हड़पसर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली थी। महिला कांस्टेबल उसे पुलिस स्टेशन ले आई और उसकी पूरी कहानी पता कर मामले में कार्यवाही शुरू की। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा उसके साथ पिछले एक महीने से लगातार रेप कर रहा था और उसे जबरदस्ती मजदूरी करने के लिए भी मारता-पीटता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उसकी बहन के सामने भी कई बार रेप किया और वह खड़े होकर तमाशा देखती रही। मामले को बाहर न बताने की धमकी देते हुए बहन ने पीडिता की पिटाई भी की। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी महिला और उसके पति को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो-दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत